खाकी का पहरा, हर केंद्र पर दो-दो स्टैटिक मजिस्ट्रेट

रायबरेली : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य की तैयारी पूरी कर ली गई है। चार केंद्रों पर 3.40 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसके लिए 1829 शिक्षक लगाए गए हैं। इस बार गोपनीयता का पूरा जोर है। मुख्य गेट पर खाकी का पहरा होगा। परीक्षकों को भी आने और जाने पर रजिस्टर में ब्योरा दर्ज करना पड़ेगा। वे कार्य के दौरान मोबाइल भी नहीं रख सकेंगे। हर केंद्र पर दो-दो स्टैटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे।


जिले के जीआइसी, जीजीआइसी, एमजीआइसी और वैदिक इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसके लिए 177 उपप्रधान परीक्षक व 1652 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में एडीएम प्रशासन रामअभिलाष, एएसपी नित्यानंद राय और डीआइओएस डॉ.चंद्रशेखर मालवीय ने बैठक की। डीआइओएस ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।


मूल्यांकन पर एक नजर


मूल्यांकन केंद्र - उपप्रधान परीक्षक - परीक्षक - कॉपियां


वैदिक इंटर कॉलेज - 54 - 553 - 94279


एमजीआइसी - 45 - 435 - 82201


जीजीआइसी - 39 - 374 - 89004


जीआइसी - 39 - 290 - 74812 शिफ्टवार स्टैटिक मजिस्ट्रेट करेंगे ड्यूटी


स्टैटिक मजिस्ट्रेट शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे। जीआइसी में 16, 18, 20, 23 और 25 मार्च को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बने सहायक अभियंता लोनिवि संजय कुमार पांडेय, 15, 19, 21, 24 व 26 मार्च को सहायक अभियंता विजयनाथ यादव को जिम्मेदारी दी गई है। जीजीआइसी में उसी क्रम में सहायक अभियंता सिचाई खंड जय प्रकाश, सहायक अभियंता शारदा सहायक खंड 45 महेंद्र प्रताप, राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में एई रामचंद्र वर्मा, राजीव राय, एमजीआइसी में एई आरपी यादव और राम प्रकाश को बनाया गया है। एई संतोष कुमार, शिवलाल यादव को आरक्षित किया गया है।